चाईबासा, फरवरी 3 -- मझगांव : कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय उलिहातु में दो कमरों का भवन निर्माण कार्य एवं स्कूल भवन का चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास मझगांव विधायक निरल पूर्ति के द्वारा किया गया, इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विद्यालय में कमरा और चारदीवारी निर्माण की मांग ग्रामीणों के द्वारा काफी समय से की जा रही थी, इसको देखते हुए प्राथमिकता के साथ निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे विद्यालय में पढ़ाई करने वाले बच्चों को सभी सुविधा मिल सके, वर्तमान समय शिक्षा बहुत जरूरी है, शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है, इसलिए बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना अभिभावकों की जिम्मेदारी है, इस क्षेत्र से बड़े पदों पर बच्चों को भेजने की तैयारी करें, झारखंड सरकार रोजगार देने के लिए पूरी तरह तैयार है, 2026 जन...