अच्छी शिक्षा देने के साथ किया स्कूल का कायाकल्प
बांदा, सितम्बर 4 -- खुरहंड। पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय अर्जुनाह (महुआ) कंपोजिट विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाचार्य चेतन द्विवेदी ने समाज के लिए मिसाल पेश की है। उन्होंने शिक्षण के साथ विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में पूरी ताकत झोंक दी। विद्यालय में तैनाती के बाद उन्होंने प्रशासन के सहयोग से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया। वर्ष 2015 में सबमर्सिबल लगवाकर टोटियों के जरिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था कराई। दो साल बाद सरकार ने सभी स्कूलों में यह व्यवस्था लागू कराई। विद्यालय में शिक्षकों और समाजसेवियों के सहयोग से आरओ प्लांट और मां सरस्वती मंदिर की स्थापना भी कराई गई। जरूरतमंद बच्चों को वे अपने स्तर से कॉपियां व रजिस्टर उपलब्ध कराते हैं। यह भी पढ़ें- किसी ने स्कूल संवारा तो कोई बच्चों का भविष्य, ये शिक्षक बने मिसाल उनके प्रयासों से विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.