बोकारो, फरवरी 17 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी गोपाल मुरारका ने सोमवार को जोधाडीह मोड़, रामरूद्रा हाई स्कूल परिसर सहित सटे क्षेत्र में जन संपर्क कर लोगों को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील किया। विभिन्न वार्ड में घर- घर संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान गोपाल मुरारका ने कहा ने सभी को ईमानदारी के साथ काम करने का भरौसा दिया। कहा कि समाजहित में कार्य करता रहा हुं और आगे भी करता रहुंगा। मेयर बना तो कार्य और योजनाओं का रफ्तार बढ़ेगा। रोजगार, स्वरोजगार के साथ अच्छी शहर बनाने को लेकर मास्टर प्लान से काम करेंगे। मौके पर संजय सोनी, अनुप पांडेय, रंजीत कुमार, बाबुलाल ,गौरव मुरारका, कैशव अग्रवाल ,विजय शर्मा, सौरव मुरारका सहित अन्य शामिल रहे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...