रुडकी, मार्च 13 -- ब्लॉक सभागार में किसान दिवस कार्यक्रम में किसानों को कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं और आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए सुझाव दिए। मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कृषि यंत्रीकरण, परंपरागत कृषि विकास योजना और उन्नत बीजों के उपयोग के साथ संतुलित उर्वरक व आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...