पलामू, मार्च 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर स्थित साहित्य समाज के केन्द्रीय पुस्तकालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेला सकारात्मक संदेश छोड़ने में सफल रहा। यह बात पुस्तक मेला से लौटकर रजवाडीह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने कही। उन्होंने ने बताया कि उन्होंने खुद की संपादित पुस्तक सबकी आस सुभाष लाइब्रेरियन मंजीत सिन्हा को भेंट किया। साथ ही उन्होंने पुस्तक मेला से जयशंकर प्रसाद रचित तितली, प्रेमचंद रचित कायाकल्प व डॉ नूतन गुप्ता लिखित भारत गौरव मंगल पांडेय पुस्तक खरीदी। युवा नेता शिक्षाविद व अविनाश देव ने उन्हें प्रेमचंद रचित पुस्तक ईदगाह तथा अन्य कहानियां भेंट की। उन्होंने बताया कि पुस्तक मेला में संत मरियम स्कूल के निदेशक अविनाश देव,सामाजिक एक्टिविस्ट ललन प्रजापति शिक्षक डॉ नीरज द्विवेदी, कलाकार अमन चक्र व...