नई दिल्ली, फरवरी 27 -- टी20 वर्ल्ड कप के पूरे ग्रुप स्टेज में एक अदद रन बनाने के लिए तरस रहे विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा आखिरकार फॉर्म में आ गए हैं। सुपर-8 के पहले मैच में वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खाता खोलने में तो कामयाब हुए थे लेकिन कुछ खास नहीं कर सके। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ शर्मा ने 30 गेंद में 55 रन की पारी खेलकर लय हासिल कर ली है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 छक्के भी जड़े। टूर्नामेंट के अहम मोड़ में चेले की फॉर्म में वापसी से गुरु युवराज सिंह गदगद हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- अच्छी पारी सर अभिषेक, जारी रखो। यह भी पढ़ें- कौन हैं ब्रायन बेनेट जिसे कहा जा रहा है जिम्बाब्वे का 'विराट कोहली'? गुरुवार को चेन्नई में जिम्बाब्वे की एक गलती से अभिषेक को फॉर्म में वापसी का मौका मिल गया। कप्तान सिकंदर रजा ने शुरुआत में स्पिनर स...