गया, जनवरी 25 -- गया नगर निगम ने एक अच्छी पहल की है। बड़े शहरों की तरह यहां भी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाइड्रा मशीन का इस्तेमाल किया गया। नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया के निर्देश पर रूक्मिणी तालाब में हाइड्रा मशीन से मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इससे किसी तरह के हादसे की आशंका नहीं रहा। नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने कहा कि इसका उद्देश्य प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाना है। इस तरह की व्यवस्था आगे भी की जायेगी। विसर्जन के दौरान साफ-सफाई और प्रकश की भी व्यवस्था नगर निगम की ओर से मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन को लेकर साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था और सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। इसके लिए रूक्मिणी तालाब परिसर में एक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई, जहां से पूरे विसर्जन कार्यक्रम की निगरानी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.