मुंगेर, मई 6 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए अहम पहल की है। नगर परिषद की ओर से प्रत्येक वार्ड में प्याऊ (पेयजल केंद्र) का निर्माण कराया जाएगा, जिससे खासकर गर्मी के दिनों में लोगों को राहत मिल सकेगी। हर साल भीषण गर्मी के दौरान जल संकट की समस्या बढ़ जाती है, जिससे आम लोगों, राहगीरों और दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन ने बताया कि लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह योजना बनाई गई है। इसके तहत कुल 1 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से 25 वार्डों में प्याऊ का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए निविदा (टेंडर) का प्रकाशन भी कर दिया गया है और जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। नगर परिष...