अच्छी नर्सरी से बढ़ेगी धान की पैदावार, बरतनी होंगी सावधानियां
गोरखपुर, मई 22 -- पीपीगंज/भरोहिया हिटी। महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को धान की नर्सरी डालने से पहले जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि स्वस्थ और मजबूत नर्सरी ही बेहतर उत्पादन की आधारशिला होती है। गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि धान की नर्सरी किसानों के लिए काफी फायदेमंद होती है। इससे सीधी बुआई की तुलना में चार गुना कम बीज लगता है, जिससे बीज की बचत होती है। उन्होंने बताया कि नर्सरी में तैयार पौधे, स्वस्थ और मजबूत होते हैं। इससे बाद में 10 से 15 प्रतिशत तक अधिक पैदावार मिलती है। उन्होंने कहा कि छोटी जगह में खरपतवार और बीमारियों पर नियंत्रण आसान होने से दवाओं का खर्च भी कम आता है। इसके अलावा, समय और पानी दोनों की बचत ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.