फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- फिरोजाबाद, शहर में श्रम विभाग पर आयोजित समझौता वार्ता में चूड़ी पकाई भट्टी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सुनवाई की। इस बैठक में श्रमिकों की पगार में 15 फीसद बढ़ोत्तरी पर सहमति बन गई। गुरुवार को सहायक श्रम आयुक्त यशवंत कुमार की मध्यस्थता में कार्यालय पर समझौता वार्ता हुई। चूड़ी पकाई भट्टी श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाए जाने के साथ विभिन्न मांगो पर मंथन किया। समझौता वार्ता श्रमिकों की पगार में उनके पद के अनुसार अभी तक मिल रही मजदूरी में 15 फीसद बढ़ोत्तरी करनेपर सहमति बनी। समझौता वार्ता में तय हुआ कि पकाई भट्टी श्रमिकों और सेवायोजक पक्ष के बीच पगार बढ़ाने को लेकर हर वर्ष मई के अंतिम सप्ताह में बैठक होगी। वहीं श्रमिकों को 45 मिनट का रेस्ट भी दिया जाएगा।बैठक में तय हुआ कि सेवायोजक श्रमिकों को परिचय पत्र जारी करेंगे तथा श्रमिकों...