मऊ, अप्रैल 8 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका कम्युनिटी हाल में सोमवार की शाम उत्तर प्रदेश बेड एवं ब्रेकफास्ट व होमस्टे नीति-2025 से संबंधित कार्यशाला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने किया। इस नीति का मुख्य उद्देश्य जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करना है। साथ ही इस नीति के तहत पंजीकरण कराकर अब मकान मालिक घर के खाली कमरे से मोटा मुनाफा कमा सकेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के वोकल फॉर लोकल के विजन को आगे बढ़ाते हुए यह नीति तैयार की गई है। इस नीति से ग्रामीण पर्यटन और स्वरोजगार को नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने जोर दिया कि होमस्टे नीति से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने घरों को पर्यटकों के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.