मऊ, दिसम्बर 18 -- मऊ, संवाददाता। विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वास्थ्यप्रद वातावरण उपलब्ध कराने एंव विद्यालयों में सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने नई व्यवस्था की है। परिषदीय पीएम श्री विद्यालयों में स्वच्छता के कार्यों लिए हर माह अब 2500 रुपये खर्च कर इन स्कूलों को स्वच्छता में माडल बनाया जाएगा। जनपद के 18 पीएमश्री में कुल 2.25 लाख रुपये विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेज दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने इसके लिए सभी शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को निर्देश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के अनुसार, नवंबर से मार्च तक प्रति विद्यालय 12500 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा वार्षिक स्कूल ग्रांट की 10 प्रतिशत धनराशि का भी उपयोग किया जाएगा। विद्यालय में चार डस्टबिन भी रखे जाएंगे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.