बुलंदशहर, मई 5 -- जनपद में शहरी विकास को गति देने के लिए करीब 90 करोड़ रुपये के प्रस्तावित कार्यों पर 7 मई को अंतिम मुहर लग सकती है। यह निर्णय जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में लिया जाएगा, जिसमें 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के उपयोग को लेकर तैयार प्रस्तावों की समीक्षा की जाएगी। जानकारी के अनुसार जिले की सभी नौ नगर पालिकाओं और आठ नगर पंचायत क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इनमें सड़क निर्माण, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के तहत शासन द्वारा निकायों को टाइड (बाध्य) और अनटाइड (अबाध्य) फंड की दो-दो किश्तें जारी की गई थीं। इन्हीं निधियों के प्रभावी उपयोग के लिए स्थानीय स्तर पर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.