अमरोहा, मई 14 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पतालों में जल्द ही डॉक्टरों की कमी दूर होने जा रही है। सीएचसी-पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए एनएचएम के तहत संविदा पर 17 और डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। मानसिक स्वास्थ्य, बाल रोग, मातृ एवं शिशु रोग समेत जनरल फिजीशियन की तैनाती से मरीजों को लाभ मिलेगा। बीमारियों की जांच व इलाज कराने के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।जिले की सीएचसी-पीएचसी में डॉक्टरों की कमी से स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। कई बार तो डॉक्टर को दिखाए बिना ही मरीजों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। मौसमी और संक्रामक बीमारियों के दौर में सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाकों में मरीजों की परेशानी बढ़ी हुई है। इसी को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए एनएचएम के तहत संविदा पर 17...