लखीसराय, अप्रैल 18 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में मरीज को गर्मी से राहत देने व दवा वितरण व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में व्यापक सुधार किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीज की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़े आकार के स्टैंड फैन और कूलर की व्यवस्था की है। जिससे ओपीडी और दवा काउंटर के आसपास का वातावरण पहले की तुलना में काफी आरामदायक हो गया है। इससे खासकर बुजुर्ग, महिला और गंभीर रूप से बीमार मरीज को बड़ी राहत मिल रही है। इसके अलावे महिला व पुरुष मरीज के लिए अलग-अलग दवा वितरण की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में डीएस ने की वार्ड इंचार्ज के साथ बैठक, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी अब दवा काउंटर की पश्चिमी खिड़की से महिला मरीज को और पूर्वी खिड़की से पुरुष मरीज को दवा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस नई व्...