पूर्णिया, अप्रैल 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लाइन बाजार में दो करोड़ रुपए की लागत से फुटपाथ बनाया जाएगा। फुटपाथ जीएमसीएच से बिहार टाकिज रोड तक रोड के दोनों ओर बनाया जाएगा। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की दोनों साइड 500 मीटर लंबे फुटपाथ की उंचाई एक फीट रखी जाएगी। मालूम हो कि लाइन बाजार में रोजाना हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही लगी रहती है। मेडिकल हब के कारण विभिन्न बीमारी का इलाज कराने के लिए मरीज एवं उनके परिजनों को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं प्राइवेट अस्पताल आना जाना लगा रहता है। मरीज एवं परिजनो को एक जगह से दूसरे जगहों तक जाने के लिए पैदल आवाजाही करनी होती है। फुटपाथ नहीं होने से पैदल चलने वालों को का...