गया, मार्च 12 -- जिले के लिए अच्छी खबर है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच और मोहड़ा के दरियापुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस सर्टिफिकेट मिला है। अब इन संस्थानों को तीन वर्ष तक विकास के लिए राशि भी उपलब्ध करायी जायेगी। जिले में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत स्वास्थ्य संस्थानों के मूल्यांकन और सर्टिफिकेट प्रदान किया जा रहा है। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड कार्यक्रम की मदद से गुणवत्तापूर्ण और संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान हो रही है। मरीज को जहां एक और एक ही स्थान पर सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो पा रही हैं वहीं स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने में काफी सहायता मिली है। जिले के कई स्वास्थ्य संस्थानों को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस ...