अमरोहा, नवम्बर 10 -- अमरोहा, संवाददाता। जिला अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत संचालित डायलिसिस सेंटर में जल्द ही हैपेटाइटिस बी के मरीजों को भी डायलिसिस कराने की सुहूलियत मिलने जा रही है। सेंटर में हैपेटाइटिस बी की दो मशीनें लगाने को विभागीय अनुमति के लिए कंपनी ने पत्र भेजा है। सबकुछ ठीक रहा तो अस्पताल में अगले महीने से मरीजों को डायलिसिस कराने की सुविधा मिलने लगेगी। इसके बाद मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर डायलिसिस सेंटर खुलने से जिले के मरीजों को काफी राहत मिली है। सेंटर में हेपेटाइटिस-सी पॉजीटिव की तीन व निगेटिव की दस समेत कुल 13 मशीनें उपलब्ध हैं। इनसे रोजाना 35 से 39 तक और पूरे सप्ताह में 26 पॉजीटिव व 86 निगेटिव समेत कुल 112 मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। इनमें मुराद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.