अच्छी खबर : आरटीई के तीनों चरण पूरे, 2320 बच्चों को मिलेगा निजी स्कूलों में दाखिला
संभल, मार्च 29 -- शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस वर्ष आरटीई के तहत तीनों चरणों में कुल 2320 बच्चों का चयन किया गया है, जिससे हजारों परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। फरवरी में हुए पहले चरण में 994 बच्चों का चयन किया गया, जबकि मार्च में दूसरे चरण में 767 और तीसरे चरण में 559 बच्चों को प्रवेश के लिए चुना गया। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभाग की ओर से लॉटरी प्रणाली अपनाई गई, जिससे चयन निष्पक्ष और बिना किसी पक्षपात के हो सके। जिले में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए आरटीई के तहत तीनों चरणों में कुल 3328 बच्चों ने आवेदन किया था। खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से किए गए आवेदन पत्रों के सत्यापन के दौरान 47 आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.