देहरादून, अप्रैल 7 -- उत्तराखंड के पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उन्हें पूरे साल यानी 365 दिन रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही होमगार्ड की तर्ज पर उन्हें मानदेय और डीए (महंगाई भत्ता) देने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। सोमवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी जवानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान लंबे समय से चल रहे धरने को समाप्त करने पर सहमति बनी। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पीआरडी जवानों की सभी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- कागज नहीं दिखा पाए तो ऐक्शन; उत्तराखंड के इस जिले में मजारों पर चला बुलडोजर बैठक म...