बरेली, अप्रैल 19 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बीडीए शहर की सबसे बड़ी औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने जा रहा है। इसके तहत 126 हेक्टेयर भूमि करीब 259 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी जाएगी। यह योजना औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी। इस परियोजना के लिए भूमि क्रय, स्टांप, निबंधन और पुनर्ग्रहण जैसे मदों पर लगभग 257.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि परिसंपत्तियों के मूल्यांकन के लिए 1.96 करोड़ रुपये अलग से निर्धारित किए गए हैं। भूमि किसानों से सर्किल रेट के चार गुना मूल्य पर आपसी सहमति से खरीदी जाएगी, जिससे उन्हें बेहतर मुआवजा मिल सके।कैसे विकसित होगी औद्योगिक टाउनशिपनई टाउनशिप को आधुनिक औद्योगिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इसमें चौड़ी सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, सीवरेज, बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। विशेष रूप से बिजली की लाइ...