बुलंदशहर, नवम्बर 24 -- नगर निकाय योजना के तहत क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर, क्षमता वृद्धि, जर्जर पोल, पुरानी लाइन और मशीनों को बदलने आदि का कार्य किया जाएगा। जिसमें करीब 15 करोड़ की लागत आएगी। जिसके बाद बिजली व्यवस्था बेहतर होगी। एसडीओ प्रथम अविनाश चौधरी ने बताया कि बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए शासन से बजट की मांग की गई थी। जिसके क्रम में बिजली उपकरण सुधार के लिए शासन की ओर से 15 करोड़ रुपये का बजट नगर निकाय योजना के लिए पास किया गया है। योजना के तहत 57 नये ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने है, जबकि दस ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा सभी जर्जर पोल, एबीसी लाइन और बिजली उपकेंद्र पर रखी पुरानी मशीनों को भी बदला जाएगा। साथ ही खुले में रखे ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग आदि कार्य किए जाएंगे। यह सभी कार्य जनवरी माह तक पूर्ण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.