जमुई, मार्च 10 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब जमुई जिले के सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल राहत पहुँचाने के लिए Rs.1.5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन ने जमुई जिले के कुल 15 चिकित्सा संस्थानों को सूचीबद्ध किया है, जिनमें सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ जिले के प्रतिष्ठित निजी नर्सिंग होम और स्पेशलिटी सेंटर भी शामिल हैं।इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब घायलों के परिजनों को इलाज के खर्च की चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि उपचार का सारा खर्च सरकार द्वारा सीधे संबंधित अस्पतालों को भुगतान किया ज...