गुड़गांव, जनवरी 19 -- - सभी पुस्तकों पर लगाए जाएंगे क्यूआर कोड, बिना अनुमति बाहर नहीं जा सकेंगी किताबें - किताबों की रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी प्रवेश और निकास के लिए आधुनिक ऑटोमेटेड सिस्टम - छात्रों के लिए बनाया जाएगा रीडिंग हॉल, बड़ी संख्या में बैठने की सुविधा - लाइब्रेरी के लिए अलग से विशेष भवन का निर्माण किताबों की संख्या बढ़ाई जाएगी, विषय-विशेष और आधुनिक पाठ्य सामग्री होगी उपलब्ध - नए कैंपस के छात्रों को मिलेगा अधिकतम शैक्षणिक लाभ गुरुग्राम,संवाददाता। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी छात्रों को आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। सेक्टर-87 स्थित नए कैंपस में यूनिवर्सिटी की ओर से अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा, जहां हर किताब पूरी तरह डिजिटल ट्रैक पर होगी। क्यूआर कोड और ऑटोमेटेड सिस्टम...