गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम। जिले के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा का स्वरूप अब बदलने जा रहा है। इसी सत्र से कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड सिस्टम लागू किया जाएगा, जिसके तहत अब बच्चों का मूल्यांकन केवल परीक्षा के अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी पूरी पर्सनैलिटी को ध्यान में रखकर किया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत शुरू की जा रही इस पहल में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की सेहत, व्यवहार, मानसिक विकास और विभिन्न कौशलों को भी रिपोर्ट कार्ड में शामिल किया जाएगा। गुरुग्राम के प्राइमरी स्कूलों में इस बार करीब 350 छात्रों को इस नए फॉर्मेट में रिपोर्ट कार्ड मिलेगा, जिससे हर बच्चे की वास्तविक क्षमता और प्रगति का स्पष्ट आकलन हो सकेगा।जिला स्तर के नोडल अधिकारी मनोज लाकड़ा ने बताया कि होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू किया जा रहा ...