अच्छी खबर: सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले वृद्ध का बनेगा आयुष्मान गोल्डन कार्ड
लखीसराय, अप्रैल 28 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले वृद्ध मरीज के लिए राहत भरी खबर है। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर अब 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वृद्ध का आयुष्मान गोल्डन कार्ड अस्पताल में ही बनाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को इलाज के दौरान होने वाली कागजी प्रक्रिया की परेशानी से मुक्त करना है। जानकारी के अनुसार इलाज के लिए आने वाले वृद्ध मरीज का रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ही उम्र के आधार पर स्कैनिंग किया जाएगा। राशन या आधार कार्ड के आधार पर वहीं उनका आयुष्मान गोल्डन कार्ड तैयार किया जाएगा। इसके लिए सदर अस्पताल प्रबंधन ने रजिस्ट्रेशन काउंटर और आयुष्मान योजना से जुड़े कर्मी को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया है, ताकि प्रक्रिया तेज और सुगम हो सके। यह भी पढ़ें- आयुष्मान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.