चंदौली, अप्रैल 2 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सकलडीहा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) पर अब आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा नि:शुल्क मिलेगी। वहां कुल लगभग 70 प्रकार की जांचें कराई जाएंगी। इससे मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें सीएचसी पर ही चिकित्सकों की परामर्श के अनुसार जांच में सहूलियत होगी। इसके खुलने के बाद से जांच कराने वाले मरीजों की संख्या भी अस्पताल में बढ़ गई है। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में गरीबों को सौ रुपये से लेकर करीब एक हजार तक की खून की विभिन्न प्रकार की जांच सकलडीहा सीएचसी के चिकित्सकों के परामर्श पर नि:शुल्क होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर टेलीमेडिसीन के माध्यम से वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श लेकर मरीज दवा ले सकते है। इसके लिए मरीजों को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.