लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- रेहड़ी, पटरी दुकानदारों के लिए अच्छी खबर है। अब उनको 30 हजार तक का क्रेडिट कार्ड मिलेगा। यह कार्ड उन्हें तीसरी किस्त के साथ मिलेगा। पीएम स्वनिधि योजना में जिले के अब तक 11585 दुकानदारों ने लाभ लिया है। पीएम स्वनिधि योजना ऋण प्राप्त कर अपना रोजगार बढ़ाने के लिए दुकानदार नगर पालिका, नगर पंचायत या डूडा कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। परियोजना अधिकारी डूडा संगीता सिंह ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना में पहली किस्त में 15 हजार रुपए का ऋण दिया जाता है। यह ऋण समय पर जमा करने के बाद 25 हजार का ऋण दिया जाता है। निर्धारित समय में ऋण वापसी करने पर 50 हजार का ऋण दिया जाता है इसके साथ ही तीस हजार का क्रेडिट कार्ड भी दिया जाता है। इसके अलावा आनलाइन लेनदेन करने पर उनको कैशबैक भी मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम स्वनिधि यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.