अच्छी खबर: ब्रिज कोर्स करके जुलाई से मुख्य धारा से जुड़ेंगे स्कूल छोड़ चुके बच्चे
गुड़गांव, जून 3 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शिक्षा से दूर हो चुके बच्चों को दोबारा स्कूलों की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिले में विशेष ब्रिज कोर्स अभियान शुरू होने जा रहा है। जनवरी 2026 में किए गए सर्वे के दौरान चिन्हित किए गए ड्रॉपआउट और आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए जिले में 106 विशेष प्रशिक्षण केंद्र जल्द संचालित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर एजुकेशन वॉलंटियर्स की मदद से बच्चों को एक वर्ष तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपनी उम्र के अनुरूप कक्षाओं में आसानी से पढ़ाई कर सकें। जिला समग्र शिक्षा विभाग के अनुसार सर्वे में 2381 ऐसे बच्चों की पहचान हुई थी, जो या तो कभी स्कूल नहीं गए थे या फिर किसी कारणवश बीच में पढ़ाई छोड़ चुके थे। इनमें से बड़ी संख्या में बच्चों का नियमित स्कूलों में दाखिला कराया जा चुका है, जबकि शेष बच्चों की पहचान और नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.