सहारनपुर, मई 10 -- सहारनपुर। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बारमेर-हरिद्वार के बीच द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह ट्रेन 11 मई से 17 जुलाई तक संचालित होगी। ट्रेन के संचालन से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, सहारनपुर और हरिद्वार के यात्रियों को लाभ मिलेगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 04811 प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को 11 मई से 16 जुलाई तक बारमेर से चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 04812 प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 12 मई से 17 जुलाई तक हरिद्वार से रवाना होगी। दोनों दिशाओं में कुल 20-20 ट्रिप प्रस्तावित हैं। बारमेर से चलने वाली ट्रेन सुबह 04:15 बजे रवाना होगी। यह बठिंडा, धुरी और अंबाला होते हुए अगले दिन रात 02:35 बजे सहारनपुर पहुंचेगी तथा पांच मिनट के ठहराव के बाद 02:40 बजे हरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.