गुड़गांव, अप्रैल 5 -- गुरुग्राम। नैशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप(एनएमएमएस) परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित होने के साथ ही गुरुग्राम जिले ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। जिले से 144 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इससे गुरुग्राम टॉप प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हो गया है। यह परीक्षा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। गुरुग्राम में बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 144 छात्रों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। प्रदेश के आंकड़ों पर नजर डालें तो हिसार जिले ने 203 छात्रों के चयन के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं यमुनानगर 154 चयन के साथ दूसरे और फ...