गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने दिसंबर और जनवरी में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम समय पर जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 15 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा और मार्च के अंतिम सप्ताह से परिणाम चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध करीब 80 कॉलेजों में लगभग 50 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इन सभी के उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेजी से की जा रही है। इस बार प्रशासन ने स्पष्ट समयसीमा तय की है, ताकि छात्रों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। पिछली बार हुई थी देरी: पिछले सेमेस्टर में परीक्षा परिणाम जारी होने में काफी देरी हुई थी। मूल्यांकन प्रक्रिया लंबी खिंचने और अंक अपलोडिंग में तकनीकी कारणों से छात्रों को महीनों इंतजार करना पड़ा...