गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। करीब 530 सरकारी स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से बदलाव लाने की योजना पर काम चल रहा है। इसी कड़ी में गुरुग्राम ब्लॉक के 12 से अधिक स्कूलों में नई कक्षा, प्रयोगशाला और भवन निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि नए सत्र से पहले अधिकतर कार्य पूरे कर विद्यार्थियों को बेहतर पढ़ाई का माहौल उपलब्ध कराया जाए। वर्तमान में कई सरकारी स्कूलों में कमरों की कमी, पुरानी इमारतों और सीमित संसाधनों की वजह से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जगह एक ही कमरे में दो-दो कक्षाएं संचालित करनी पड़ती है, जबकि विज्ञान विषय...