अच्छी खबर: जिले वासियों को अब जांच के लिए नहीं करनी होगी जेब ढ़ीली
लखीसराय, मई 19 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पैथोलॉजी जांच के आधार पर बेहतर स्वास्थ्य के लिहाज से जिले वासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब थायराइड, इलेक्ट्रोलाइट और कल्चर समेत अन्य महत्वपूर्ण जांच के लिए मरीजों को अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। मरीज को अब सदर अस्पताल में ही 240 से अधिक तरह की जांच की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे निजी लैब पर निर्भरता कम होगी व उन्हें आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। फिलहाल सदर अस्पताल में पीओ सीटी के माध्यम से संचालित पैथोलॉजी लैब में थायराइड, इलेक्ट्रोलाइट और कल्चर जैसी महत्वपूर्ण जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण मरीजों को मजबूरन निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ता है, जहां उन्हें अधिक खर्च उठाना पड़ता है। खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय मरीजों के लिए यह स्थिति काफी कठिन साबित होती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.