बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- बुलंदशहर। जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों के लिए नए सत्र में खुशियों की सौगात आने वाली है। शासन की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जिले के सभी 50 राजकीय विद्यालयों की तस्वीर बदलने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत नए शिक्षा सत्र 2026-27 के दौरान जिले में स्कूलों में कुल 150 नई प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पूरी कार्ययोजना तैयार कर करीब दो करोड़ रुपये के खर्च का प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। जिले के कुछ स्कलों में प्रयोगशालाएं हैं और बाकि में छात्र ऐसे ही पढ़ रहे हैं। जिले के राजकीय स्कूलों में अब तक आधुनिक संसाधनों की कमी के कारण विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई स्कूलों में लैब जर्जर थीं तो कहीं उपकरणों का अभाव थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.