गुड़गांव, अगस्त 31 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। स्कूल में बच्चे क्या सीख रहे हैं, शिक्षक कौन सा नया प्रयोग कर रहे हैं और जिले में प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए अब तक क्या-क्या किया गया। इन सवालों के जवाब अब अलग-अलग फाइलों में नहीं तलाशने पड़ेंगे। पहली बार मौलिक शिक्षा विभाग जिलों की प्राथमिक शिक्षा पर अपनी मैगजीन तैयार करने जा रहा है। करीब 52 पेज की इस मैगजीन में पहली से पांचवीं कक्षा तक हर स्तर पर किए गए कार्यों, गतिविधियों, नवाचारों और उपलब्धियों को एक साथ समेटा जाएगा। यानी हर जिले की प्राथमिक शिक्षा की अपनी एक तस्वीर होगी, जिसे दूसरे जिले भी देख सकेंगे। मैगजीन का खास पहलू यह होगा कि इसमें केवल सरकारी योजनाओं और आंकड़ों की सूची नहीं होगी। स्कूल में वास्तव में क्या हुआ, बच्चों ने उसमें किस तरह भाग लिया और उससे क्या हासिल हुआ। इसे त...