अच्छी खबर: जांच के आधार पर बेहतर इलाज के लिए ग्रामीण क्षेत्र के मरीज को सदर अस्पताल आने से मिलेगी राहत
लखीसराय, जून 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के खासकर ग्रामीण क्षेत्र के मरीज के लिए काफी राहत भरी खबर है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले मरीजों को अब पैथोलॉजी जांच के लिए सदर अस्पताल का चक्कर लगाने से राहत मिलने वाली है।
नई व्यवस्था का लाभ स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था के तहत अब प्रखंड स्तरीय अस्पताल में ही मरीजों के ब्लड सैंपल का संग्रह किया जाएगा और जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन के साथ वहीं उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मरीजों को समय और पैसे की बचत होने के साथ मानसिक परेशानी से भी राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित सेंट्रल लैब को सभी प्रखंड स्तरीय अस्पतालों से जोड़ने की तैयारी अंतिम चरण में है।
संपर्क की आवश्यकता नहीं डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि व्यवस्था लागू होने के बाद चिकित्सक के परामर्श पर मरीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.