गुड़गांव, जुलाई 20 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। अब तक कॉरपोरेट हब और तकनीकी शहर के रूप में पहचाने जाने वाले गुरुग्राम में आने वाले वर्षों में रंगमंच की भी अपनी एक अलग दुनिया होगी। शहर की एकमात्र सरकारी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने पहली बार एम-थिएटर पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। इसके साथ ही कंकरौला स्थित नए परिसर में अत्याधुनिक थिएटर विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। आने वाले समय में गुरुग्राम यूनिवर्सिटी की पहचान कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी बनती दिखाई दे सकती है। एकमात्र सरकारी यूनिवर्सिटी ने रंगमंच के क्षेत्र में एक ऐसी पहल की है, जो न केवल स्थानीय युवाओं को नया अवसर देगी, बल्कि गुरुग्राम के सांस्कृतिक परिदृश्य को भी बदल सकती है। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने पहली बार एम-थिएटर पाठ्यक्रम शुरू किया है और इसके साथ ही कंकरौ...