गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम। सिविल सर्विसेज की तैयारी का सपना देखने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज ने 'टारगेट आईएएस' नामक विशेष पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत छात्रों को कॉलेज स्तर पर ही यूपीएससी और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करवाई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीबी या महंगी कोचिंग फीस किसी भी छात्र के सपनों के आड़े न आए। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि अब भी बड़ी संख्या में ऐसे प्रतिभाशाली छात्र हैं, जो संसाधनों के अभाव में सिविल सर्विसेज की तैयारी नहीं कर पाते। इसी सोच के साथ कॉलेज ने यह जिम्मेदारी उठाई है कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन मिल सके। गूगल फॉर्म के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.