गुड़गांव, मई 2 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। स्कूलों में सफल रहे सुपर 100 मॉडल को अब उच्च शिक्षा तक विस्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। नई पहल के तहत गुरुग्राम के कॉलेजों में भी यह मॉडल लागू किया जाएगा, जिससे युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य छात्रों को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार सृजन करने वाला बनाना है। योजना के तहत शहर के प्रमुख सरकारी और निजी कॉलेजों में चयनित छात्रों के विशेष समूह बनाए जाएंगे। इन समूहों में शामिल विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञ, नए उद्यम स्थापित करने वाले युवा और अनुभवी मार्गदर्शक छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे, जिससे वे अपने विचारों को बेहतर तरीके से विकसित कर स...