जौनपुर, मार्च 21 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अगरौरा और रारीकला के बीच पीली नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के लिए 15 करोड़ 23 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से पांच करोड़ 33 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। विधायक बदलापुर रमेशचंद्र मिश्र के प्रयास से परियोजना को स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि अगरौरा और खैरपारा गांव के बीच नाले पर दो करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से बॉक्स कलवर्ट का निर्माण भी कराया जाएगा, जिसके लिए 57 लाख रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है। इसके अलावा अगरौरा गांव के प्रानपुरा चौहान बस्ती में नाले पर बॉक्स कलवर्ट और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये स्वीकृत हैं। इसमें 25 लाख एक हजार रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। वहीं नरायन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.