बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली। नये साल में घर बनाने और निवेश की योजना कर रहे लोगों के लिए बीडीए बड़ा मौका लेकर आया है। रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं के विभिन्न सेक्टरों में आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 27 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 20 जनवरी 2026 तक चलेगी। नीलामी 21 जनवरी 2026 को कराई जाएगी। बीडीए के अनुसार नीलामी में शहर के प्रमुख सेक्टर नर्मदा इंक्लेव, सरयू, सत्यम, पंचवटी, अलखनंदा और इंद्रप्रस्थ के भूखंड शामिल किए गए हैं। इन सेक्टरों में आवासीय के साथ-साथ व्यावसायिक प्लॉट भी उपलब्ध होंगे, जिससे आम लोगों के साथ निवेशकों को भी फायदा मिल सकेगा। इस बार की नीलामी को खास बनाने वाली बात यह है कि बीडीए अपना तीन मंजिला पुराना कार्यालय भवन भी नीलाम करने जा रहा है। व्यावसायिक रूप से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.