लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, संवाददाता। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मोहनलालगंज के विधायक अमरेश कुमार रावत ने किसानों को अनुदान राशि वितरित की।इस अवसर पर चंद्रभान गुप्त कृषि महाविद्यालय के कृषि विशेषज्ञ डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने किसानों से समसामयिक खेती पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अब समय मीठे फलों की खेती करने का है। इससे किसान अच्छी आमदनी ले सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक एके दुबे ने मशरूम की खेती तथा गन्ने से बनने वाले उत्पाद पर चर्चा की। उद्यान अधिकारी दिनेश सिंह व उप निदेशक पशुपालन डॉक्टर केके चौहान ने भी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक विनय कुमार कौशल, जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह समेत सभी ...