पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के सिविल सर्जन सभागार में शुक्रवार को विश्व मुख दिवस मनाते हुए अच्छी आदतें को अपनाकर लंबे समय के लिए दांतों को स्वस्थ रखने की अपील की गई। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व मुख दिवस की थीम स्वस्थ मुंह ही सुखी जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि दांतों को सुरक्षित रखने के लिए उचित देखभाल अत्यंत आवश्यक है। नियमित रूप से ब्रश करना, पौष्टिक आहार लेना, नियमित रूप से दंत चिकित्सक से मिलना आदि कुछ अच्छी आदतें को जीवन में जरूर अपनाना चाहिए। सेब एक ऐसा फल है जो दांतों के लिए प्राकृतिक ब्रश का काम करता है। सिविल सर्जन कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 6 साल की उम्र तक माता-पिता बच्चों के दांतों की सफाई अपनी निगरानी में करवाएं। दूध के दांतों का ख्याल रखें क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.