पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय संतोषपुरा में आयोजित वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रेरित वचन कहे। होनहारों ने भी कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यालय द्वारा निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापिका शैली शर्मा एवं सहायक अध्यापक राम पदार्थ, किशन कुमार, सुमन को सराह गया। विशेष योगदान के लिए शिक्षामित्र सुमन को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। संचालन शैली शर्मा ने किया। राज्य संदर्भ समूह के सदस्य प्रशांत त्रिवेदी, कपिल गुप्ता, संकुल शिक्षक हिमांशु कुमार, पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति प्रांतीय मंत्री प्रखर मिश्र, डॉ. गौ...