लखनऊ, सितम्बर 27 -- Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के वाराणसी और मेरठ में होने वाले कार्यक्रम को लेकर तंज कसा। अखिलेश यादव ने कहा, चुनाव आयोग अपनी क्रेडिबिलिटी बचाएं। इन्होंने शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की, अगर कर दी होती तो क्रेडिबिलिटी बच गई होती। हम लोगों ने सदन में कफन लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद भी चुनाव आयोग ने कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अच्छा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने वाराणसी में जेन जी से मिलने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया, नहीं तो जेनजी उनसे जवाब-तलब कर लेती। रविवार को सपा पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, चुनाव आयोग को निष्पक्ष काम करना चाहिए, लेकिन 2019 में जिन्होंने वोट डाला था,...