गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर। सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में शनिवार को संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन ने कहा कि नेक बातें फैलाना और बुराई से रोकना इस्लाम के मूल सिद्धांतों में से है। यह केवल एक व्यक्तिगत सलाह नहीं, बल्कि समाज को सुधारने की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मानी गई है। नेक काम करने के लिए अच्छे व्यवहार, प्यार और दया का उपयोग करें, क्योंकि नफरत को नफरत से नहीं, बल्कि अच्छाई से ही खत्म किया जा सकता है। कुरआन-ए-पाक की तिलावत हाफिज रहमत अली निजामी ने की। संगोष्ठी में मुहम्मद अनस नक्शबंदी, नेहाल अहमद, सैयद ताहिब, अली अफसर, हाजी रफीउल्लाह, हाजी बदरुल हसन, जावेद, आकिब, जीशान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.