अचेत मिले वृद्ध की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
गाजीपुर, जून 19 -- खानपुर। थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के पास स्थित शराब ठेके के बगल में शुक्रवार दोपहर करीब 65 वर्षीय एक वृद्ध सड़क किनारे धूप में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव को मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। यह भी पढ़ें- बस स्टॉप पर अचेत मिले परसपुर के अधेड़ की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.