हरिद्वार, मई 13 -- हरिद्वार। अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय की छात्रा स्वाति कुमारी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। वहीं इशिता तनेजा ने 93 प्रतिशत, गौरी चौहान ने 92 प्रतिशत तथा जीतेश और विधि बाली ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। यह भी पढ़ें- कशिश गौतम ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया यह भी पढ़ें- दी पेंटीकॉस्टल स्कूल के अर्पण कुमार 98.4% अंक लाकर बना स्कूल साइंस टॉपर य...