हरिद्वार, मार्च 19 -- अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 95% से अधिक अभिभावकों की मौजूदगी ने भी उत्साह बढ़ाया। गुरुवार को प्रिंसिपल डॉ. एस. सरकार, निदेशक सचिन आहलूवालिया और नितिन आहलूवालिया ने अभिभावकों का आभार जताया। जूनियर विंग कोऑर्डिनेटर सीमा नरूला के नेतृत्व में मेधावी बच्चों को 'ब्लॉसम स्टार्स' से नवाजा गया। नर्सरी में रुद्र राघव और जारा ने शीर्ष स्थान पाया। एलकेजी में अध्ययन शर्मा और सात्विक गर्ग, यूकेजी में अग्रिम कश्यप, इशान्वी शर्मा और अद्विक अग्रवाल अव्वल रहे। कक्षा-एक में मोक्षिता तोमर, अनाया, सान्वी वर्मा और निहिरा शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा-दो में रियांश गोयल, सारा, नव्या और शान्वी ने टॉप किया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.